कानपुर

 

टीम इंडिया की जीत के लिए शुरू हुआ हवन पूजन

 

टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियन बनाने के लिए कानपुर के क्रिकेट प्रशंसकों ने सुबह से टीम इंडिया की फाइनल में जीत के लिए हवन पूजन किया । कानपुर के किदवई नगर में स्थित राधा माधव मंदिर में दर्जनों क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम को जीत दिलाने के लिए यज्ञ किया । क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि फाइनल मैच टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा मैच है और टीम इंडिया इस फाइनल को जरूर जीतेगी । क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि जब जब इस प्रसिद्ध मंदिर में टीम की जीत के लिए हवन पूजन किया गया है तब तब टीम इंडिया जरूर जीतेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *