– वेस्ट मैटेरियल से छात्रों ने बना दिए भारतीय ऐतिहासिक इमारतों के सुन्दर मॉडल

 

– भारत दर्शन थीम से सजा कानपुर का ये विद्यालय

 

– भारतीय धरोहर की ऐतिहासिक इमारतें देख सभी ने लिया बाल मेला का आनन्द

 

– छात्रों ने लगाए संपूर्ण देश के व्यंजनों के स्टॉल

 

कानपुर के बर्रा गुंजन विहार स्थित मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में रविवार को भारत दर्शन थीम पर सम्पूर्ण भारत की ऐतिहासिक इमारतों की प्रदर्शनी लगा बाल मेला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की अध्यक्षा श्री मति आर. बी. गुप्ता ने रीबन काटकर की व दीप प्रवज्वलित कर मां सरस्वती का अववाहन किया साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सन्तोष साहू जी ने छात्रों द्वारा निर्मित सम्पूर्ण भारत की ऐतिहासिक इमारतों व भारतीय धरोहरो को देख बच्चों की प्रतिभा की सराहना कर उत्साह वर्धन किया साथ ही श्री संतोष साहू जी ने छात्रों द्वारा निर्मित सम्पूर्ण भारत के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टॉलो पर पहुंचकर सभी छात्रों के बनाए हुए प्रसिद्ध व्यंजनों का आनन्द लिया और जमकर बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की साथ ही पार्षद सन्तोष साहू जी ने बताया कि जिस प्रकार से छात्रों द्वारा वेस्ट मैटेरियल से भारतीय धरोहर की ऐतिहासिक इमारतों को एक ही छत के नीचे बनाया गया वो वाकई सराहनीय है साथ ही विभिन्न संस्थाओं से आए प्रबंधकों व अभिभावकों द्वारा बच्चों एवं विद्यालय की खूब प्रशंसा की गई साथ ही कार्यक्रम की संयोजक कनक गुप्ता द्वारा संपूर्ण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों जिसमें अयोध्या राम मंदिर, प्रेम मन्दिर, सूर्य मन्दिर, चार धाम, कामाख्या मन्दिर, कोडार्क का सूर्य मन्दिर साथ ही विश्व सात अजूबे एवं ऐतिहासिक इमारत में ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार, इण्डिया गेट, एवं विश्व की प्रसिद्ध नालन्दा यूनिवर्सिटी आदि के सुन्दर सुन्दर मॉडल को बनाया गया साथ ही सभी बच्चों ने एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण भारत के दर्शन करवा दिए।

इस कार्यक्रम को संपूर्ण बनाने में मुख्य रूप से सुनीता श्रीवास्तव, आंचल, सुनीता कुमारी, वैशाली, प्रीती, कल्पना, पारुल, प्रियांजली आदि शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *