चुनाव में युवाओं की टोलियां अपनी अहम भूमिका निभाएंगे

समाजवादी युवजन सभा ने कानपुर महानगर प्रभारी व नगर की पांचों विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की टोलियां अपनी अहम भूमिका निभाएंगे

कानपुर 31 अगस्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्षों विधानसभा कमेटियों बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा बैठक सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ में नवीन मार्केट में संपन्न हुई समीक्षा बैठक में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव माननीय उदय यादव जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने किया

समीक्षा बैठक में समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि माननीय उदय यादव जी वा सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान को माला पहनाकर बुके देकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया
समीक्षा बैठक में समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने श्री अंकित सचान को कानपुर महानगर का प्रभारी नियुक्त किया इसके बाद पवन यादव को आर्य नगर शरद यादव को किदवई नगर विधानसभा मोहम्मद अकरम को छावनी विधानसभा ऋषभ पांडेय को सीतामऊ विधानसभा तथा मिहिर मिश्रा को गोविंद नगर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया

समीक्षा बैठक मैं मुख्य अतिथि उदय यादव जी व सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने समाजवादी युवजन सभा के नगर संगठन नगर की पांचों विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति विधानसभा कमेटियों व बूथ कमेटियों के गठन की जांच करके समीक्षा की जिन विधानसभाओं में गठन का कार्य पूरा ना होने पर 1 हफ्ते के अंदर गठन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए इस अवसर पर उक्त दोनों नेताओं ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी युवजन सभा का हर कार्यकर्ता वा पदाधिकारी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएगी समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी नौजवानों की टोलियां बनाकर नगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर सपा शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों तथा उपलब्धियों लैपटॉप योजना मेट्रो ट्रेन योजना बेरोजगारी भत्ता 102 108 निशुल्क एंबुलेंस सेवा समाजवादी पेंशन योजना लोहिया आवास योजना लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे अस्पतालों में पर्चा एक रुपए का समाजवादी पेंशन योजना लोहिया आवास योजना लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे शहरों के 24 घंटे वादे देहातों को 22 घंटे बिजली कन्या विद्या धन योजना हंड्रेड डायल जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया था सपा शासन के मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव ने जाति धर्म राजनीति से अलग हटकर बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाया था उक्त दोनों नेताओं ने आगे बताया कि भाजपा ने चुनाव नजदीक आते ही लोक लुभावनी फर्जी घोषणाएं करके जनता को मूर्ख बनाना शुरू कर दिया है भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर है रोजमर्रा की जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है इस भाजपा सरकार में महिलाओं और नौजवानों का उत्पीड़न बहुत बढ़ गया है सरकार महिलाओं के के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है भाजपा सरकार जाति धर्म हिंदू मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है

समीक्षा बैठक में सपा नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू निखिल यादव शिवम त्रिवेदी सौरभ कुमार सत्येंद्र सिंह पवन यादव रवि दुबे अभिषेक यादव ऐश्वर्य तिवारी आशीष उम्र अमित द्विवेदी प्रखर श्रीवास्तव शरद यादव सनी ठाकुर बबुआ बाल्मिक लखन शुक्ला प्रशांत अवस्थी मोहम्मद रिजवान रामेंद्र यादव सलमान खान हर्षित यादव मनदीप यादव रोमित बाजपेई माना यादव मोहम्मद अब्दुल्ला शुभम सिंह अदनान इराकी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

प्रमाणित संदीप शुक्ला कार्यालय सचिव समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *