चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन नगर निगम विकास प्राधिकरण जलकल कानपुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यह शपथ ली

 

कानपुर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन नगर निगम विकास प्राधिकरण जलकल कानपुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रमिला सभागार मोतीझील में सम्पन्न हुआ।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यह शपथ ली कि हम कर्मचारियों को न्याय अधिकार सम्मान दिलाने एवं शोषण से मुक्ति दिलाने हेतु ध्येयनिष्ठा के साथ शासन और प्रशासन से संघर्ष करंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री सुरेश कुमार गहरवार ने कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि आउटसोर्सिग व अचयनित संविदा कर्मचारियों को जीने लायक वेतन दिये जाने, संविदा कर्मचारियों के नियमतीकरण करके आबादी के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने, संविदा कर्मचारियों को बोनस भुगतान करने, कर्मचारियों का इलाज कराने हेतु कैशलेस व्यवस्था आदि दिलाये जाने हेतु आन्दोलन करेंगे।शपथ लेने वालों में जीतेन्द्र उर्फ बबलू ठाकुर, अध्यक्ष सुरेश कुमार गहरवार, महामंत्री राम प्रकाश, उपाध्यक्ष भगवानदीन कुक्कू, उपाध्यक्ष बृजभान, जगदीश बक्शी, शिवबरन,विमल भारती,विजय रघुवंशी, रेहान,मंत्री- विजय रघुवंशी,रवि हठी, संजय वैरीशाल, संगठन मंत्री सुजीत कुमार, छोटा पप्पू, रामबाबू ताराचन्द्र, कार्यालय मंत्री हीरो, सह कार्यालय मंत्री हीरो, सह कार्यालय मंत्री हीरो,मीडिया प्रभारी रत्नाकर दया, सह मीडिया प्रभारी रामजी, प्रचार एवं प्रकाशन मंत्री आनन्द हजारिया, एवं प्रकाशन मंत्री रवि खोटे आदि लोगों ने शपथ लिया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन धीरज वाल्मीकि ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमिला पाण्डे महापौर, सुरेन्द्र मैथानी, विधायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *