राजभवन घेराव कर सत्ता में बैठे हुक्मरानों को सीधी चेतावनी दी
कानपुर, आज नगीना सांसद और आसपा- कां० राष्ट्रीय अध्यक्ष एड० चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में लखनऊ में राजभवन घेराव कर सत्ता में बैठे हुक्मरानों को सीधी चेतावनी दी गई है सिद्धार्थ शर्मा (विश्वकर्मा)महानगर अध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी कानपुर नगर ने बताया कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, कमज़ोरों के ख़िलाफ़ किसी भी प्रकार के हमलों को सहन नहीं किया जाएगा!
हमारा संघर्ष सिर्फ़ सत्ता के ख़िलाफ़ नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।
शासन प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आसपा- कां० व भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया, पर लाख बंदिशों के बाद भी लखनऊ परिवर्तन चौक पर हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे।
शासन- प्रशाशन इतनी सख्ती यदि आपराधिक मामलों की कार्यवाही में करता तो शायद आज बहुजनों पर हो रहे अत्याचार व अपराध के मामले कम होते।
