कानपुर 10 मार्च
*कानपुर हवाई अड्डे के विस्तार एवं नई उड़ानों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
कानपुर के सांसद श्री रमेश अवस्थी ने हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर कानपुर हवाई अड्डे के विस्तार एवं देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की थी।
केंद्रीय मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
हवाई अड्डे के विस्तार की योजना
भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित कानपुर हवाई अड्डे को अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुँचाने के लिए और सिविल एन्क्लेव के विस्तार हेतु राज्य सरकार से 14 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
इसके अलावा, भविष्य में यात्री यातायात वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार को ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए वैकल्पिक भूमि की पहचान करने को भी कहा गया है।
सांसद श्री रमेश अवस्थी ने जानकारी दी कि माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द कानपुर से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए और फ्लाइट चलाने पर जल्द विचार होगा ।
*कानपुर के नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा*
इस पहल से कानपुर के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी। व्यापार, पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी इससे बड़ा बढ़ावा मिलेगा, जिससे कानपुर की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
सांसद श्रीअवस्थी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानपुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
सांसद कार्यालय
कानपुर/नई दिल्ली
