माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे,कानपुर के उप मुख्य यातायात प्रबंधक श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय और उनकी टीम द्वारा कानपुर एरिया के माल भाड़ा ग्राहकों से लगातार समन्वय और संपर्क बनाए हुए हैं,इसी क्रम में आज कानपुर सेंट्रल स्थित कमेटी हाल में रेलवे के माध्यम से माल भेजने वाले माल भाड़ा ग्राहकों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता की। मीटिंग के प्रमुख बिंदु निम्न प्रकार से रहे-
•माल गोदाम सीपीसी में सुरक्षा के दृष्टिगत 09 नए सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा बल को गश्त करने का निर्देश दिया गया।
•परिसर में घूम रहे जानवरों की धरपकड़ के लिए नगर निगम से समन्वय करके कैटल कैचिंग दस्ता निगम से भिजवाने की बात कही गई।
•व्यापारियों ने अनुरोध किया कि दिन के समय ट्रकों के शहर में प्रतिबंध के कारण माल को बाहर ले जाने में दिक्कत होती है इस पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक महोदय द्वारा स्थानीय प्रशासन से बात करके अतिरिक्त अनुमति पास दिलवाने के आश्वासन दिया गया।
•व्यापारियों को रेलवे द्वारा माल भाड़ा यातायात को आकर्षित करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई।
•फ्रेट फारवर्ड योजना के लाभ के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी गई जिसके तहत विभिन्न वस्तुओं का परिवहन एक साथ कर सकते हैं।
•नाशवान मालों के निश्चित समय में लोडिंग तथा गंतव्य तक समय से पहुंचाने संबंधी सुविधाओ की भी जानकारी दी गई।
बैठक में गणमान्य व्यापारियों के अलावा रेल की तरफ से श्री संतोष त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/ कानपुर, श्री ए के राय,सहायक सुरक्षा आयुक्त,आरपीएफ/कानपुर तथा सुपरवाइजर मौजूद रहे।

2021-08-31
