सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

कानपुर देहात 31 अगस्त 2021
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। इस बैठक में जो विभाग विकास के कार्यो में सी व डी श्रेणी में है उनकी प्रगति लाने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि जो विभाग सी व डी श्रेणी में है वे विकास के कार्यो में प्रगति लाते हुए ए व बी श्रेणी में आये, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शासन के सख्त निर्देश है कि कोई भी विभाग विकास के कार्यो में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाऐ। उन्होंने कहा कि जो कार्य अपूर्ण है उसे शीघ्र ही पूर्ण करें तथा कार्यो की प्रगति में सुधार लाये।
इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा हरीशचन्द्र, डीएसटीओ शीश कुमार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *