वार्ड 14के अंतर्गत जुही बम्बुरहिया स्थित शादिक अली का हाता मलिन बस्ती के लगभग तीन सौ परिवारों की भीषण पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड के पार्षद सुनील कनौजिया ने अपनी व अपनी पत्नी की सगाई की अंगूठी बेचकर उससे एकत्र धनराशि से बस्ती में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए एक सबमर्सिबल पम्प का कार्य शुरू कराया । पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि जुही बम्बुरहिया की इस निर्बल बस्ती के लगभग तीन सौ परिवारों के बीच जलकल की पेयजल आपूर्ति नहीं होती है और जलनिगम की जो लाइन उसमें अधिकतर जलापूर्ति ही नही होतीं है यदि कभी होती भी है तो दूषित जलापूर्ति होती है । इसके अतिरिक्त और कोई भी पेयजल का साधन नहीं था जिसकी वजह से निजी संसाधनों से सबमर्सिबल पम्प टंकी व पेयजल लाइन डलवाने का निर्णय लिया लेकिन धनराशि न होने के कारण अपनी व अपनी पत्नी शालू कनौजिया की सगाई की अंगूठी बेचने का फैसला लिया जिससे प्राप्त धनराशि से सबमर्सिबल पम्प लगवाने का कार्य शुरू कराया । पार्षद सुनील कनौजिया की पत्नी शालू कनौजिया ने कहा कि मेरे पति के लिए उनका वार्ड मुझसे पहले है वो वार्ड 14 को अपना परिवार मानने हैं और उनके परिवार का साथ देना मेरी जिम्मेदारी है इसलिये मैने भी अपने पति का सहयोग किया ।

2021-08-31
