दिनांक: 15 मार्च 2025

*भाजपा संगठन पर्व की बैठक 16 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित*

कानपुर। भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत दिनांक 16 मार्च को प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे के निर्देशानुसार कानपुर उत्तर जिला, कानपुर दक्षिण जिला एवं कानपुर ग्रामीण जिले के संगठन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, सांसद, महापौर, विधायक, वर्तमान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान तीनों जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

इस बैठक में तीनों जिलों के चुनाव पर्वेक्षक पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी एवं चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें कानपुर उत्तर जिला चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता कानपुर दक्षिण जिला चुनाव अधिकारी पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम कानपुर ग्रामीण जिला चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद

उक्त सभी पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे और जिला संगठन पर्व की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा करेंगे ।

इस बैठक में तीनों जिलों के अपेक्षित श्रेणी के नेता दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय कार्यालय में आमंत्रित किए गए हैं।

उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी *अनूप अवस्थी* ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *