*मीडिया अपडेट:*- *चौबेपुर थाना क्षेत्र के जादेपुर गांव में दलित युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के नाले में पड़ा मिला।*
आज दिनांक 17 मार्च 2025 चौबेपुर थाना क्षेत्र ग्राम जादेपुर घस्सा स्थित तालाब में आज एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अनिल पुत्र महावीर (निवासी जादेपुर घस्सा, उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक जांच जारी है।
