मुख्य विकास अधिकारी ने आईसीडीएस की समीक्षा, दिये निर्देश
कानपुर देहात 31 अगस्त 2021
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने जूम मीटिंग के माध्यम से आईसीडीएस की समीक्षा की। इस समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत सभी पात्र कन्याओं को आच्छादित करने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, नवजात शिशु किशोरियों और बच्चों से संबंधित चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में किये जा रहे कार्यों की गति बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत करना सुनिश्चित किया जाए। उन्हें आईएफए, आयरन, कैल्शियम आदि टेबलेट की उपलब्धता आवश्यकतानुसार सुनिश्चित की जाए। मातृ वंदना योजना के तहत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने की दिशा में और प्रयास की जाय। यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी तरह की कोताही ना हो। इस योजना के क्रियान्वयन में कम उपलब्धि वाले सभी परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया तथा कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर सभी पात्र कन्याओं को अच्छादित करे। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी केन्द्र अभी अपूर्ण है उनको शीघ्र पूर्ण किये जाने की कार्यवाही की जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
2021-09-01
