स्कूलों में बहुत कम संख्या में बच्चे पहुँच रहे है

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार से भले ही स्कूलों को खोलने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हो।लेकिन अभिभावकों के मन में अपने बच्चो के लिए चिंता बनी हुयी है।जिसको देखते हुए स्कूलों में बहुत कम संख्या में बच्चे पहुँच रहे है।

कानपुर के खलासी लाइन में बने परिषदीय प्राथमिक कन्या पाठशाला में आने वाले बच्चो को गाइड लाइन के अनुसार ही प्रवेश दिया जा रहा है।स्कूल में आने वाले बच्चो के हांथो को सेनिटाइज करने के बाद उनको मास्क देकर प्रवेश दिया जा रहा है साथ ही स्कूल टीचर बच्चो को कोरोना महामारी से बचने के उपाय भी बता रही है।

स्कूल टीचर रूचि वर्मा ने बताया कि बच्चे बहुत खुश है क्योकि बहुत दिन बाद स्कूल आने का मौक़ा मिला है।स्कूल आने वाले बच्चो के अभिभावकों में संशय बना हुआ है।जिसको लेकर उनको बताया गया है कि बच्चो को मास्क लगाकर स्कूल भेजिए।उनका कहना है पहले दिन बच्चो की संख्या बहुत कम है ।फिर भी उनको कोरोना गाइड लाइन के अनुशार स्कूल में बैठाकर उनसे पढाई के बारे में बातचीत की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *