*आज,माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कानपुर के समग्र विकास के लिए, बुलाई गई समीक्षा बैठक में, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने निम्नलिखित बिंदु उठाकर, कानपुर एवं जनहित में विकास करने का लिखित और मौखिक आग्रह किया*

 

1 ’’फजलगंज चैराहे से एलिवेटेड रोड बनाकर पराग डेरी के आगे हाईवे से जोड़ दिया जाए।जिससे एयरपोर्ट जाने वाले कानपुर की आधी आबादी लगभग 35 लाख से ज्यादा लोगों को जाम मुक्त मार्ग मिल जाएगा।क्योंकि एयरपोर्ट तो है, परंतु बाहर से आने वाले बायर्स, शहर के अंदर आने से जाम के कारण कतराते हैं।चूँकि हमारा क्षेत्र औद्योगिक है, उद्योग और रोजगार व्यापार तथा राजस्व प्रभावित होता है इससे उनको जाम मुक्त मार्ग मिलेगा, तो एयरपोर्ट का लाभ उद्योगों को रोजगार बढ़ाने के लिए प्राप्त होगा।अतः एलिवेटेड रोड निर्माण किया जाए’’

*इस पर मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में,जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा*

जिस पर विधायक जी ने, योगी जी से संतुष्टि प्राप्त होने उपरांत बताया कि, अब एलिवेटेड रोड बनने की दिशा में प्रगति हुई है। इस पर मैं सदन में याचिका भी लगाई थी तथा अपने सदन के भाषण में भी मुख्यमंत्री जी से यह मांग करी थी,जिसका परिणाम आज सकारात्मक हुआ

2- *विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी से कहा कि मैं स्वयं भी अधिवक्ता हूं। इसलिए मैंने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम के लिए सदन में याचिका लगा करके, आपसे भी लिखित और मौखिक आग्रह किया था, जिस पर आपने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम पर पूरी कार्रवाई कर दी है, अब उसे मात्र लागू करना है।अतः उसको, हम अधिवक्ताओं के हित में लागू कर दिया जाए। विधायक जी ने अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक पंडित रविंद्र शर्मा का पत्र संलग्न करके,इस पर अपना समर्थक लिखित पत्र भी मुख्यमंत्री जी को सोपा। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक जवाब दिया*

3-. ’’जे.के. कैंसर हॉस्पिटल में आवश्यक उपकरणों की स्वीकृति’’

विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने मुख्यमंत्री जी से कानपुर स्थित जे.के. कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों को हो रही समस्याओं को देखते हुए, अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए 50 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति की मांग की।

 

3. ’’झकरकट्टी बस स्टेशन के पुनर्निर्माण पर चर्चा’’

विधायक ने मुख्यमंत्री जी से कानपुर के मुख्य झकरकट्टी बस स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं कायाकल्प हेतु 146 करोड़ रुपये की पी.पी.पी. मॉडल के तहत काम शुरू करने की बात की। इसके लिए शिलान्यास एवं कार्य शुरू करने की भी आग्रह किया

 

 

4. ’’पनकी धाम रेलवे स्टेशन के पास दूसरे रेल उपरिगामी सेतु निर्माण की मांग’’

विधायक श्री मैथानी जी ने पनकी धाम रेलवे स्टेशन के पास, पहले से बने रेल उपरिगामी सेतु के समानांतर एक दूसरे रेल उपरिगामी सेतु निर्माण की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति की अपील की, ताकि क्षेत्रवासियों की यात्रा में कोई रुकावट न हो।

 

5. ’’खुले नालों से उत्पन्न समस्याओं का समाधान’’

गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में खुले नालों से निकल रही जहरीली गैसों और प्रतिदिन हो रही जानलेवा दुर्घटनाओं के मुद्दे पर, विधायक जी ने इन नालों को ढकने के लिए तत्काल कार्यवाही की मांग की। खासकर दादा नगर, गुजैनी और अन्य क्षेत्रीय नालों को ढकने का प्रस्ताव रखा।

 

6. ’’सीवर और पेयजल की समस्याओं का समाधान’’

विधायक ने गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, जैसे कि बर्रा, नौरैया खेड़ा और दबौली में सीवर और पेयजल की गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु नई सीवर और वाटर लाइनों के बिछाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

7. ’’वायु और भूगर्भ जल प्रदूषण पर नियंत्रण’’

बढ़ते हुए वायु प्रदूषण, भूगर्भ जल प्रदूषण, और जहरीले पेयजल की समस्या को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री जी से पनकी बाईपास पर कूड़े के डंप स्थल के स्थान पर पी.पी.पी. मॉडल पर ‘‘बायो सी.एन.जी. प्लांट’’ स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।

8-सराय मीता गांव में जहरीला पेयजल है,भूगर्भ जल प्रदूषित होने के कारण से, पाइप लाइन से पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही।

उक्त सभी विषयों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया

-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

23.03.2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *