श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी के साथ आगामी त्योहार व कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी तत्पश्चात् आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु जे0टी0सी0 एवं आर0टी0सी0 की तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान श्री जोगेन्द्र कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व श्री विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, जनपद कन्नौज उपस्थित रहे।
2025-03-28
