**भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन**

 

कानपुर,30 मार्च

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20,845 बूथों पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ सुना गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बूथ समिति के सदस्यों द्वारा हिंदू नवसंवत्सर एवं नवरात्रि पर्व की एक-दूसरे को बधाई देने के साथ हुई। इस अवसर पर सभी ने रोली-चंदन का तिलक लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद और योग को अपनाने के प्रयासों के कारण हजारों लोगों ने एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाई है। यह दर्शाता है कि भारत की प्राचीन परंपराएं आज भी कितनी प्रासंगिक और प्रभावशाली हैं। उन्होंने नववर्ष, जल संरक्षण, खेलों में नए कीर्तिमान, भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये सभी पहलू एक मजबूत, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सहायक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इन सकारात्मक प्रयासों को और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, आनंद राजपाल, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, अनिल दीक्षित, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, डॉ. दिवाकर मिश्रा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित बूथों पर ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को सुना।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने एवं उसे समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *