कानपुर

 

भोर पहर महाराजपुर कस्बा पहुंचे विस अध्यक्ष

 

जनता के साथ गांव में किया मॉर्निंग वॉक व जानी गांव से जुड़ी समस्याएं

 

 

दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले विस अध्यक्ष

 

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को देखने तथा चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मॉर्निंग वॉक पर निकाल कर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा क्षेत्र के लोगो से व्यापक रूप से जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर की समस्याओं से रूबरू होने के लिए आए दिन भ्रमण करते रहते हैं।अगर दिन में समय नहीं मिला तो मॉर्निंग वॉक के दौरान ही वह कस्बे व गांव में पहुंचते हैं और वहां पर व्याप्त समस्याओं की जानकारी करने के साथ ही उनको दूर करने के निर्देश भी जारी करते हैं।आज भी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना महाराजपुर कस्बे में पहुंचे और मुख्य मार्ग के साथ-साथ उन्होंने गलियों में घूम-घूम कर जहां अपने स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक किया वहीं गलियों व कस्बे में मौजूद समस्याओं से भी रूबरू हुए। श्री महाना ने क्षेत्र वासियों से उनको हो रही दिक्कतों की जानकारी ली तथा सवेरे सवेरे अपने-अपने घरों से टहलने निकले बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ ही युवाओ से भी मुलाकात की जो की दौड़ने या किसी अन्य कार्य से अपने घरों से निकले थे।श्री महाना द्वारा की गई इस आत्मिक मुलाकात से क्षेत्र के युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी काफी गदगद नजर आए। बुजुर्गों ने श्री महाना को आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु होने के साथ-साथ विजयी होने का भी कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *