बिठूर में युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लगाई फांसी, पुलिस मौके पर

 

कानपुर, बिठूर में युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं राहगीरों ने ज़ब फंदे से शव लटकता देखा तो राहगीरों ने 112नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

 

बिठूर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी राजेंद्र शुक्ला किसान है राजेंद्र ने बताया की बेटा हर्षित शुक्ला (22) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था, बेटे की 14 अप्रैल को शादी फिक्स हुई थी, आज सुबह हर्षित कुछ काम पर जाने की बात खकर घर से निकला था काफ़ी देर बाद तक जब हर्षित वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसके फोन पर फोन किया तो फोन बंद बताने लगा आसपास के लोगों ने बताया कि पेड़ से एक युवक ने फांसी लगा ली पास जाकर देखा तो हर्षित का शव फंदे फिर लटक रहा था, बेटे को शव को फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए परिजनों ने 112 नंबर डालकर घटना की सूचना पुलिस को सूचना मिलते ही बिठूर थाने का कोर्स वह फॉरेनसिक मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

 

 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

 

कानपुर, 14 अप्रैल को हर्षित की शादी को लेकर घर में चारों ओर खुशियां फैली हुई थी, लेकिन पल भर में खुशियां मातम में बदल गई हर्षित के फांसी लगाने से पूरा दुःखी है, लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी गई सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे पिता का कहना है कि हर्षित ने ऐसा क्यों किया क्या वजह है उनको किसी बात की जानकारी नहीं है फिलहाल पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है,

 

 

प्रेम की बात आ रही सामने शादी से नहीं था ख़ुश

 

कानपुर, हर्षित के फांसी लगाने से हर कोई परेशान है, वही पड़ोसियों का कहना है कि हर्षित का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे, जिससे वह शादी करना चाहता था, हर्षित के प्रेम संबंधों की जानकारी माता-पिता को हो गई थी, जिस वजह से वह उसकी शादी कर रहे थे, शादी से हर्षित खुश नहीं था, जिस वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *