भाजपा मनायेगी 8 वर्ष की उपलब्धियों पर उत्सव
घर घर गांव गांव गली गली चलेगा संपर्क अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान की भाजपा कानपुर उत्तर की समीक्षा बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संबोधित की।
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान की बैठक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित की।बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा 6अप्रैल से 8 अप्रैल तक घर घर गांव गांव गली गली संपर्क अभियान चलेगा जिसके लिए हर बूथ का एक संयोजक बनाया जाएगा ।जो अपने आवंटित बूथ पर तीन दिन लगातार प्रवास करेगा और उस बूथ पर कम से कम 8 घंटे रहेगा अपने प्रवास के दौरान कम से कम रोज 10 लाभार्थियों से मिलेगा।बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,लोकतंत्र सेनानियों, कारसेवकों,का सम्मान करेंगे।6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर झालर लगाकर रोशनी की जाएगी आतिशबाजी होगी और मिष्ठान वितरण होगा, तथा भाजपा के इतिहास विकास पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर भारत माता के चित्र दीनदयाल जी का चित्र लगाकर माल्यार्पण करके ,घरों पर भाजपा का ध्वज लगाया जाएगा।8 व 9 अप्रैल को सभी विधानसभाओं में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होगा,जिसमें वक्ता भाजपा के इतिहास विकास उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे।
13 व 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी।13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी और शाम को उनकी प्रतिमाओं पर दीप जलाया जाएगा।14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर के गोष्ठी की जाएगी । जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए चारों विधान सभाओं में एक एक संयोजक बना दिया गया है।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर रविंदर पाटनी,निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, सुनील बजाज,अवधेश सोनकर,अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,पूनम कपूर,शिवांग मिश्रा,सीमा एम बी ए,दीपक सिंह,जनमेजय सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा,नवाब सिंह,संतोष शुक्ला,वीरेश त्रिपाठी, राजू शर्मा चंद्रमणि चौबे, जीतू कश्यप,सरोज सिंह, अनुपम मिश्रा, विनय पटेल, पारस मदान रंजीत भदौरिया, सहित सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित थे।
