चैत्र नवरात्र के अवसर पर आज कांग्रेसियों ने तिलक हाल में सद्भाव संवर्धन हवन करने के साथ-साथ कन्या भोज भी कराया और मां दुर्गा से देश के अंदर शांति व सद्भावना बने रहने की प्रार्थना की।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि आज वर्तमान समय में देश के अंदर आपसी भाईचारा व सद्भाव धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है ।कुछ दलों द्वारा जातिगत धर्म के आधार पर की जा रही राजनीति के चलते आपसी भेदभाव बढ़ गए हैं तथा एक दूसरे के प्रति वैमनस्यता के भाव उत्पन्न हो गए हैं।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि देश के अंदर फिर से गंगा जमुनी तहजीब की स्थापना करने और हिंदू मुस्लिम के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है और कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी आपस में मिलकर एक दूसरे का समर्थन करें और आपसी भाईचारा को बढ़ावा दें। श्री गुप्ता ने कहा के हम सभी का उद्देश्य यही है कि भारत देश के अंदर न कोई जाती हो और ना ही कोई धर्म हो सभी एक दूसरे के भाई हो और एक दूसरे के प्रति समर्पित हो। इस बात का हम सभी को ध्यान रखना होगा तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकेगा।
2025-04-03
