जमीन कब्जाने वाले जायेंगे जेल पीड़ितों को मिले न्याय मिलीभगत होने पर होंगी कार्यवाही, डीएम
कानपुर, सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी वा पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा बाल भवन थाना फीलखाना अन्तर्गत जन-सुनवाई की।जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी का कहना था कि समय पर पीड़ित को न्याय मिले पीड़ित को अधिकारियों की चौखट के चक्कर न लगाने पड़े सभी लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें. प्राथमिकता के तौर पर न्याय हो और आरोपियों को सजा मिले इस दौरान भूमि संबंधित कई मामले जिला अधिकारी के समक्ष आए, जिस पर उन्होंने चकेरी वा जाजमऊ थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराया जाए,
जिलाधिकारी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश कहा
जिन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करें।
• शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे त्वरित कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दें।
• आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व शीघ्र निस्तारण किया जाए ।
• स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया ।
. भूमि संबंधित विवादों को जल्द निपटाया जाए इसमें तहसीलदार वा लेखपाल मौके पर जाकर मौका मुहायाना कर शिकायतों का निस्तारण करें
. जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी भूमाफिया ने किसी की गरीब के खेत या भूमि पर कब्जा कर रखा है तो लेखपाल व तहसीलदार संबंधित थाने को सूचना देकर कार्रवाई करें और गरीब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए
. जमीन कब्जाने वाले भूमाफियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराये और जमीनो को कब्जा मुक्त कराये अगर किसी भी पुलिसकर्मी की या अन्य किसी विभाग के अधिकारियों की किसी मामले में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जायेगी
