#कानपुर नगर

 

 

*44वां स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा, ध्वजारोहण के साथ अनेकों कार्यक्रमों का होगा आयोजन*

 

 

 

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी सनातनियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम सभी 17 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का 44वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

 

 

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते हुए आज भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है । क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” के उदघोष के साथ बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने 6 अप्रैल 1980 को स्थापना दिवस का प्रथम स्थापना अधिवेशन का आयोजन किया था जिसके बाद से ही हम सभी करोड़ों भाजपा सदस्य इस स्थापना दिवस को पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाते है । कानपुर में भाजपा उत्तर और दक्षिण कार्यालयों की साफ सफाई कर उन्हें सजाया गया है और इस अवसर पर क्षेत्र के सभी 17 जिला मुख्यालयों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा ध्वजारोहण के साथ सेल्फी लेकर उसे सांझा करेंगे ।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चीन की रिपब्लिकन पार्टी से दुगने भाजपा के सदस्यों की संख्या है हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का गौरव भी रखते है हमारे पास सबसे अधिक संसद, विधायक, ग्राम प्रधान, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और कार्यकर्ता है । भाजपा संगठन को श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और दिन दयाल जी ने बीजारोपित किया था जो आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक वट वृक्ष के भांति पोषित हो कर फल फूल रहा है । इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जो लगातार भाजपा के साथ जुड़े रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *