कानपुर

 

“ब्लैक मंडे” की भविष्यवाणी हुई सच, अमेरिका की टैरिफ वार से भारतीय बाजार हुआ धड़ाम

 

आज 7 अप्रैल को 3200 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 गिरकर ₹88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91014 थी। इसके साथ ही एक किलो चांदी की कीमत ₹4,535 गिरकर ₹88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड भी बनाया था ।

 

कानपुर सराफा बाजार के व्यापारियों से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि विगत 20 जनवरी से जब से अमेरिका में ट्रंप सरकार सत्ता में आई है तभी से उन्होंने अनेकों देशों के साथ एक टैरिफ वॉर की शुरुआत कर दी है जिसके चलते बाजार में भारी अनिश्चितता देखी जा रही है । फाइनेंशियल कॉमेंटेटर और CNBC के शो मैड मनी के होस्ट जिम क्रैमर की चेतावनी के बाद भारतीय बाजार 4% गिरकर कारोबार कर रहे हैं। क्रेमर ने अभी दो दिन पहले कहा था कि अमेरिकी बाजार में 1987 जैसा ‘ब्लैक मंडे’ आ सकता है। क्रैमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को इसकी वजह बताया है। इसके साथ ही कैमर ने कहा- अगर ट्रम्प नियमों का पालन करने वाले देशों को राहत नहीं देते हैं, तो 1987 जैसे बदहाली के हालात बन सकते हैं। आज भारतीय बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स 3200 अंक से अधिक गिरकर करीब 72,300 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 900 अंक की गिरावट है। ये 22,000 से नीचे पर कारोबार कर रहा है। यदि इस टैरिफ वॉर का जल्दी कोई हल नहीं निकला गया तो बाजार में अभी और गिरावट देखी जा सकने की पूरी संभावना है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *