राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के त्यागपत्र की सूचना पर हुआ घेराव
त्याग पत्र वापस होने के बाद ही मानें दिव्यांग
वीरेन्द्र कुमार ने पद छोड़ने की थी घोषणा
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्वारा अपने पद से त्यागपत्र पत्र देने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं व दिव्यांगजनों को हुई उन्होंने शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में वीरेन्द्र कुमार का घेराव कर दिया। जब तक वीरेन्द्र कुमार ने त्याग पत्र वापस नहीं लिया तब तक दिव्यांग डटे रहे। वीरेन्द्र कुमार के त्यागपत्र वापस लेने के बाद ही घेराव खत्म हुआ।
जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि वीरेन्द्र कुमार हम सबके संरक्षक हैं। हम उनके बगैर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं कर सकते हैं। वीरेन्द्र कुमार के बगैर दिव्यांगजनों को न्याय मिलना मुश्किल है। वीरेन्द्र कुमार हमारे आदर्श है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी ने कहा कि वीरेन्द्र कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। हम उनको अपना आदर्श मानते हैं।
आज घेराव करने वालों में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, राजेश शुक्ला,जौहर अली, गुड्डी दीक्षित, रोली शुक्ला, जितेन्द्र गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती वर्मा, तृप्ति खरे, यास्मीन, पुष्पेन्द्र सिंह, दिलिप कुमार, राम जानकी आदि शामिल थे।