11 अप्रैल, 2025 कानपुर नगर।

 

 

*शीत ऋतु की तर्ज पर हीट वेव से बचने के लिए जनपद कानपुर में बनाए जाएंगे कोल्ड शेल्टर होम*

 

*कोल्ड शेल्टर होम में ठंडा पानी, पंखा, कूलर,बैठने की व्यवस्था, आर0ओ0,यथा ए0सी0 की रहेगी व्यवस्था*

 

*हीट वेव से बचाव में बेहतर काम करने वाले जनपद कानपुर नगर के 05 स्वयंसेवी संगठनों एवं 05 व्यक्तियों को 21 जून को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।*

 

*जनपद कानपुर नगर वासियों से अपील पशु पक्षियों के लिए घरों में रखें पानी*

 

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हिट वेव  के दौरान जनपद कानपुर नगर में हिट वेव से बचने के लिए, शीतऋतु में बनाए जाने वाले शेल्टर होम्स की तर्ज पर जनपद कानपुर नगर में कोल्ड शेल्टर होम बनाया जाने एवं मुख्य चौराहों, व्यस्त्तम बजारों रेलवे स्टेशन, बस अड्डों इत्यादि स्थानों पर ट्रैफिक बाधित  लिए बिना उपयुक्त स्थानों पर  पेय जल हेतु वाटर कूलर, शेड एवं बैठने की  पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के संबंध में विभिन्न   सिविल सोसाइटी संगठनों, एन0जी0ओ0 तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ओधोगिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि गर्मियों के मौषम में आम जन मानस को तत्काल हिट-वेव से राहत पहुंचाने हेतु  जनपद कानपुर नगर के मुख्य चौराहो बाजारों इत्यादि  स्थानों  पर जन सहयोग से जगह जगह पर वॉटर कूलर, पौशाला एवं आस्थाई कोल्ड शेल्टर होम  बनाए जाने की अपेक्षा की गई, जिसके माध्यम से तत्काल हिट वेव से प्रभावित होने वाली व्यक्तिओं को तत्काल राहत मिल सकेगी  | जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त संगठनों, एन0जी0ओ0 तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में किसी भी चौराहे, बस अड्डे इत्यादि अन्य स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुए किए बिना  आवश्यकतानुसार क्षेत्र में वॉटर कूलर, गौशाला तथा कोल्ड शेल्टर होम बनाया जाने हेतु उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए अपर नगर आयुक्त,  नगर निगम एवं अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को तत्काल अवगत  कराए   ताकि उनके द्वारा तत्काल परमिशन दी जा सकें |

 

जिलाधिकारी ने  उपस्थित समस्त सिविल सोसाइटी संगठनों, एन0जी0ओ0 तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि  जनपद में हिट वेव से बचाव हेतु बेहतर कार्य करने वाले 05 संगठनों एवं 0 5 व्यक्तियों को आगामी 21 जून को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा |

 

जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत  सभी जनपदवासी अपने-अपने घरों की छतो या घर के बाहर इत्यादि विभिन्न स्थानों पर पशु पक्षियों के पानी के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें |

 

 

 

*हीट वेव के प्रभावों को कम करने  के उपाय-*

व्यक्ति को प्यास न लगने पर भी पानी-पीते रहना चाहिये, ठन्डक प्रदान करने वाले फलों व पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिये, तेज धूप होनें पर बाहर न निकलें, अगर बाहर निकलना आवश्यक हो तो छाता, गमछा, पानी की बोतल साथ लेकर चलना चाहिये और उनका प्रयोग करना चाहिये। हीट वेव के दौरान बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

 

 

बैठक के दौरान श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), डा0 राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर), श्री अजनीश, उपायुक्त उद्योग, श्री जगदीश यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम समेत विभिन्न संस्थाओं औद्योगिति संगठनों ,व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *