*बिग न्यूज अपडेट*
*केस्को सहायक कार्यकारी अधिकारी की पकड़ी गई शैक्षिक योग्यता*
*वर्ष 1998 में हाईकोर्ट इलाहाबाद को झूठा हलफनामा देकर खुद को बताया था इंटरमीडिएट*
केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले की शिकायत पर चेयरमैन यूपीपीसीएल आशीष कुमार गोयल करा रहे थे विजय त्रिपाठी की शैक्षिक योग्यता की जाँच
छात्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति विनय पाठक से केस्को जाँच कमेटी के अध्यक्ष पी0के0 सिंह अधीक्षण अभियंता केस्को ने मुलाकात कर विजय त्रिपाठी पुत्र आर0 एम0 त्रिपाठी की शैक्षिक योग्यता के वैरीफिकेशन के संबंध में मुलाकात की इस दौरान केस्को जाँच अधिकारी पी0के0 सिंह ने छात्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के एसएससी सेल के बाबूओं से संपर्क किया तो बाबूओं ने बताया कि विजय त्रिपाठी पुत्र आर0 एम0 त्रिपाठी ने वर्ष 1992 में बीएनडी कॉलेज से बीएससी कम्प्लीट की है जिसमें उसका रोल नंबर 50373 है प्राप्तांक 699 कुल अंक 1350 है
मामला खुलते ही एसएससी सेल की हेड अंजली मौर्या ने कहा कि केस्को जाँच अधिकारी द्वारा परीक्षा नियंत्रक छात्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय कानपुर को लिखित पत्र दे तो विजय त्रिपाठी के वैरीफिकेशन के संबंध में उन्हे विश्वविद्यालय से लिखित जानकारी उपलब्ध करा दी जाऐगी इस पर केस्को जाँच अधिकारी पी0के0 सिंह ने राकेश कुमार परीक्षा नियंत्रक छात्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय कानपुर को लिखित पत्र भेजा है
केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि यह यूपी का अब तक का सबसे बड़ा फ्राड प्रकरण है जिसमें न्यायालय को भी गुमराह कर नौकरी का अतिक्रमण किया गया है मामले में अब केस्को प्रबंधन को छात्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के वैरीफिकेशन पत्र का इंतजार है इसके बाद केस्को जाँच अधिकारी चेयरमैन यूपीपीसीएल आशीष कुमार गोयल को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे
