डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व आज जयंती की बधाई देते हुए गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने अंबेडकर नगर बस्ती विजयनगर में बाबा साहेब के प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करके उन्हें माल्यार्पण किया तथा बस्ती के उपस्थित बड़ी संख्या में माता बहनों बुजुर्गों और बच्चों के बीच जयंती की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं देते हुए मोदी जी और योगी जी के द्वारा बाबा साहेब के संविधान का सम्मान एवं अनुपालन किए जाने पर मोदी जी योगी जी को बधाई दी तथा पूरी बस्ती की महिलाओं बच्चों बुजुर्गों आदि को मिष्ठान वितरण कर बाबासाहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला ।

विधायक जी ने कहा कि मोदी जी ने बाबा साहेब के जीवन के पांच प्रमुख स्थलों को तीर्थ बनाकर आने वाली पीढ़ी को उनके महान व्यक्तित्व के बारे में जानने का अवसर उपलब्ध कराया। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस की सरकार ने बाबासाहेब को लोकसभा के चुनाव में हराकर और उनके ही प्रतिनिधि को टिकट देकर उन्हें धोखा देने का और अपमानित करने का काम किया और सपा ने भी अपनी सरकार में दलितों पर भीषण अत्याचार कराए, मुकदमे दर्ज कराए गए तथा दलित की बेटी मायावती जी की हत्या तथा उन्हें भीषण अपमानित करने का बड़ा कांड सपाईयों ने किया। जिस पर हमारे तत्कालीन विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी ने अपनी जान पर खेल कर एक दलित की बेटी मायावती को बचाया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना लगातार सपाईयों द्वारा की जाती रही और दलितों के खिलाफ गलत मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया गया और आज कांग्रेस और सपा मिलकर बाबासाहेब के संविधान को खिलौना समझकर, जेब में उसकी प्रति रखकर, लोगों को भ्रमित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।परंतु जनता समझदार है दलित समाज जानता है कि मोदी योगी की सरकार में दलितों को समर्पित पिछड़ों को समर्पित आजाद भारत के इतिहास में पहली सरकार भाजपा एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई तथा मोदी और योगी की है। दलित समाज के साथ हम, सर्व समाज को भी, अपने महापुरुष डॉक्टर साहेब की जयंती की पूर्व में ही अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, मंडल अध्यक्ष अजय राय, पार्षद घनश्याम गुप्ता,धीरज वाल्मीकि, अजय नाहर,सी पी समुद्रे, भाटी, सोहन, विजय मिश्रा, अरुण पाल, प्रेम सिंह, रंजीता पाठक, रविंद्र भदौरिया, विजय वर्मा, प्रदीप भाटिया,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *