डंडी आश्रम व मृत्युंजय मंदिर के पास शराब ठेके के विरोध में संत समाज व स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

आजाद नगर स्थित डंडी आश्रम और मृत्युंजय मंदिर के पास खुले शराब ठेके के विरोध में रविवार को संत समाज और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दण्डिस्वामी उदितानंद महाराज ने कहा कि डंडी आश्रम एक धार्मिक स्थल है जहां संत और आचार्य रहते हैं। यहाँ भक्ति और साधना का माहौल है जिसे किसी भी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को जिलाधिकारी से मिलकर औपचारिक शिकायत की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन धार्मिक स्थलों की गरिमा को नजरअंदाज कर रहा है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों के आसपास खुले वाले शराब ठेकों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *