*दसभुजा नाथ गणेश मन्दिर*
दसभुजानाथ मन्दिर मध्य प्रदेश के धार्मिक नगर उज्जैन में स्थित है । यह गणेश मंदिर शमशान चक्रतीर्थ पर है तथा मंदिर में भगवान गणेश के दस हाथ होने से इनका नाम दसभुजानाथ है।
साथ ही गणेशजी की पुत्री माता संतोषी उनकी गोद में बैठी हुई हैं। मान्यता है कि यहाँ पाँच बुधवार लगातार आने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। इसलिए प्रति बुधवार यहां भक्तों की भीड़ रहती है।
यहां आने वाले भक्त अपनी मनाकामनाओं की पूर्णता के लिए बाबा के दरबार में मन्नतों का धागा भी बांधते हैं। साथ ही बुधवार को विशेष शृंगार और प्रसादी वितरण की जाती है।
इसका उल्लेख स्कंधपुराण के अवंतिका खंड में भी मिलता है। मंदिर में विराजमान प्रतिमा की एक और विशेषता यह है कि इनकी गोद में संतोषी माता बैठी दिखाई देती हैं। माता संतोषी भगवान गणेश की पुत्री हैं। इस प्रकार यह गणेश मंदिर अपने आपमें अनूठा है।
