कानपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हालांकि मंगलवार को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद पीएम के दौरे को लेकर संशय है। बताया जा रहा है कि दौरा टल भी सकता है।हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कानपुर में मोदी सिर्फ जनसभा को ही संबोधित करेंगे।सूत्रों के मुताबिक मेट्रो में सफर करने का कार्यक्रम फिलहाल कैंसिल माना जा रहा है। मोदी की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। ऑनलाइन लोकार्पण के दौरान ट्रेन में बच्चों को बैठाया जाएगा। ट्रेन में मेट्रो के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से मेट्रो ट्रेन रवाना होगी और आईआईटी तक जाएगी। ये ट्रेन बीच स्टेशन पर नहीं रुकेगी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कानपुर में जनसभा को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त और कड़े कर दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के कानपुर आने की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीएम की सिक्योरिटी के कई प्रोटोकॉल होते हैं, लिहाजा उसका पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

हर व्यक्ति को नियमानुसार डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) और एचएचएमडी से जांच की जाएगी। किसी भी तरह की धातु और बोतल प्रतिबंधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *