जनपद कानपुर नगर उत्तर प्रदेश कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए महाराजपुर क्षेत्र के गांव हाथीपुर निवासी श्री शुभम द्विवेदी के पैतृक निवास पर पहुँचकर शोक व्यक्त कर परिजनों से भेंट की। पुलिस आयुक्त महोदय ने शहीद शुभम द्विवेदी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना प्रदान की, उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, तथा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ हर संभव तरीके से खड़ा है। पुलिस आयुक्त महोदय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं हिम्मत प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्री श्रवण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *