भू माफिया से पीड़ित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई हैं।पीड़ित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि
घाटमपुर मे हमारा मकान हैं जिसका हाउसटैक्स नागापालिका मे हम जमा करते है।भू माफिया उमाशंकर सचान हमारे प्लॉट में कब्जा करने का असफल प्रयास कर रहा है।उसने कब्जा करने की नियत से कई बार तोड़फोड़ की है जिसकी ऑडियो वीडियो मेरे पास रिकॉर्ड है हम उसके खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज करते हैं तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।पीड़ित ने बताया कि
बीते 17 तारीख को मेरे भाई के ऊपर प्राण घातक हमला हुआ जिसमें उसकी हड्डी टूट गई।छोटे को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी f i r जो हमने दर्ज कराई तुरंत 1 घंटे बाद हरजन एक्ट हमारे ऊपर लगा दिया गया। कानपुर नगर का एक उच्च अधिकारी उन लोगों के साथ मिला है और हमारे भवन में कब्जा करने के लिए उनका साथ दे रहा है मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से निवेदन करता हूं कि हमारी मदद करें और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें । डॉ राम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि भूमि माफिया इतने दबंग है कि वह पुलिस को अपने साथ मिलाये हुये हैं साथ ही न्यायालय को भी गुमराह कर रहे हैं।अपनी बचत के लिए हमने जो कैमरे लगवाए थे इन दबंग भूमि माफियाओं द्वारा उन कैमरों को भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया गया और आए दिन मेरे व मेरे परिवार के ऊपर हमला करते रहते हैं इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस व प्रशासन मेरी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है
