सेंट्रल स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी जवानों की छुट्टी पर लगी रोक
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए कानपुर शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। इस आतंकी हमले को मद्देनजर रखते हुए सेंट्रल स्टेशन पर भी अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल स्टेशन पर हाई अलर्ट के चलते जी.आर.पी व आर.पी.एफ के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे ट्रेकों की पेट्रोलिंग भी की जा रही है। प्लेटफार्म पर क्यू आर टी को तैनात करने के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात की गई है।जीआरपी प्रभारी ओ एन सिंह और आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे के ध्यान में रखते हुए स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पक्के इंतजाम किए गए थे। परंतु आतंकी हमले की वजह से सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। सभी जवानों के अवकाश पर जाने पर रोक लगा दी गई है। तथा जो जवान अवकाश पर थे उन्हें भी वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है। उधर कानपुर परिक्षेत्र की परिधि में आने वाले रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग की व्यवस्था इस तरह की गई है की पेट्रोलिंग के पश्चात उसके रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
