बीमारी से उबकर महिला ने चुनी मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

कानपुर : बर्रा में बीमारी के चलते देर रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह स्वजन ने महिला का शव फंदे पर लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

बर्रा निवासी रामेंद्र शुक्ला प्राइवेट कर्मी है परिवार में पत्नी रश्मि शुक्ला (38) दो बेटे कान्हा, शिवा हैं। पति रामेंद्र ने बताया कि पत्नी करीब सात साल से बीमार चल रहीं थी जिसकी वजह से वह अक्सर परेशान रहती थी, तीन दिन पहले ही वह डाक्टर को दिखाने गए थे। डॉक्टर ने दवा देकर उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी, देर रात सभी के सो जाने के बाद रश्मि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तड़के सुबह ज़ब वह सोकर उठे तो दूसरे कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद था काफी खटकाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं हुई जिसके बाद सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया, परिजन जैसे ही दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो पत्नी का शव फंदे से लटकता देख़ सभी के होश उड़ गए, आनन फानन में परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी जानकारी मिलते ही बर्रा थाने का फ़ोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपेार्ट और स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

 

बेटा बोला माँ आपको हम ठीक करा लेते आप ने ऐसा क्यों किया

 

कानपुर, पोस्टमार्टम हॉउस में पहुँचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था, वहीं बेटे शिवा ने रोते हुआ कहा की माँ आप ने ऐसा क्यों किया, अब हम लोगों का ख्याल कौन रखेगा हम सभी आपका उपचार करा रहे थे आपको हम सभी मिलकर ठीक कर लेते आपने ऐसा क्यों किया बस यह कहते-कहते बेटा बार-बार पिता से चिपक कर रोने लगता था, जहां अन्य परिजन उसे समझा बूझकर शांत करते रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *