कानपुर ब्रेकिंग
थाना चकेरी व सर्विलांस टीम की गौकशी करने वाले दी शातिर बदमाशो से हुई मुठभेड़।
मुठभेड़ में 1 शातिर के पैर में लगी गोली वही दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस की गोली से घायल हुए शातिर बदमाश आकिब पर कई थानों 10 से अधिक मुकदमे है दर्ज, वही पकड़े गए आरोपी इदरीश का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस।
दोनो आरोपियों ने बीती 21 अप्रैल को वीरेंद्र सिंह नाम के युवक की गाय को गौकशी करने के इरादे से ले गए थे।
वीरेंद्र सिंह की सूचना पर थाना चकेरी पुलिस ने एक्शन लेते हुए क्षेत्र के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी एक स्कूटी से गाय को रस्सी के सहारे ले जाते हुए आये थे नजर।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश आज गौकशी को अंजाम देने के लिए सनिगवां क्षेत्र के अलकनंदा कालोनी में आ रहे है।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशो ने पुलिस टीम पर झोंका था फायर,
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्टल 2 कारतूस व स्कूटी की बरामद।
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बदमाशो का मुठभेड़ करने वाली टीम को 20 हजार का इनाम देने मि घोषणा की।
