दोस्त के साथ घर वापस आ रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर एक की मौत,साथी घायल

 

कानपुर, महाराजपुर में दोस्त को खाना खिलाकर वापस घर आ रहे है दो युवकों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, वही उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही साथी युवक का हैलट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है

 

महाराजपुर निवासी पिता देशराज किसान है परिवार में तीन पत्नी शांति तीन बेटे प्रदीप, संदीप व अभिषेक (18) है पिता देशराज ने बताया कि सभी बेटे पढ़ाई कर रहे है, अभिषेक शाम करीब सात बजे घर से कुछ दूर बने भट्टे पर अपने दोस्त सुमित को खाना देने के लिए गया था, वहां से सुमित और अभिषेक घर वापस आ रहे थे, तभी महाराजपुर भदर्स मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए बाइक सवार घटना के बाद मौके से भाग निकला, राहगीरों ने अभिषेक के फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी, जानकारी मिलते ही सभी लोग मौके पर पहुंचे, और घायलों को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर होने की बात कह कर हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई वही सुमित की भी हालत गंभीर बनी हुई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है बाइक चालक की तलाश शुरू कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *