*आतंकवाद के खिलाफ जनता में आक्रोश*
ऑल इंडिया फिल्म्स एण्ड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के द्वारा कश्मीर में आतंकियों के द्वारा शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई । राकेश तिवारी पूर्व जिला महामंत्री भाजपा व अयोध्या से आई कवयित्री चंद्र मती ने अपने रचनाओं से श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संस्था के अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ल ने इस कुकृत्य की भर्त्सना की और कहा कि सरकार को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए , मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा व उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस कायराना हरकत से सभी देशवासियों के दिलों में आक्रोश है और पाकिस्तान को सिखाने का जुनून है , इसका मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है और सरकार के द्वारा पाकिस्तान के निवासियों का वीजा रद्द करके वापस भेजने और पानी रोकने के निर्णय का स्वागत किया गया।
