
*परशुराम जयंती भव्य सांस्कृतिक समारोह*
*100 संत व वेद विधालय के छात्रो ने भाग लिया*
परशुराम सर्व कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आज चतुर्थ परशुराम जयंती समारोह, परशुराम वाटिका आर्यनगर में मनाया गया। सर्व प्रथम परशुराम का महाअभिषेक डा वी एन आचार्य,सुधीर शुक्ला,अवघेश द्विवेदी ने किया। विघि सम्पन्न भोग आरती, सामूहिक भंडारा का भी भव्य आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।शोभा यात्रा वेदपाठी ब्राह्मण व चन्द्रेश शोभा यात्रा में चल रहे थे।
डा अवघेश दुबे ने शोभा यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न मार्गो से होते हुए परशुराम वाटिका पहुंची। शाम 100 सन्तों, वेद विधालय के छात्र उपस्थित रहीं। सामूहिक यज्ञोपवीत वितरण किया। संत व भगवताचार्य का सम्मान किया गया। विनोद गुप्ता, एस के पालीवाल,डा के के शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा, मनोज सेंगर आदि ने आये सांसद रमेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह भोले,विघायक अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी, सुरेश अवस्थी आदि को पटटा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इसमें प्रमुख रूप से एस के पारी,शेष नारायण त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी , मनोज सेंगर, राजेन्द्र शुक्ला, प्रेम चंद शुक्ला, माधवी सेंगर,उमा शंकर अवस्थी, डा के के शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
