कानपुर

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया

 

सपा मुखिया के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनसे इसके लिए माफी मांगने की भी मांग की

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया और समाजवादी पार्टी पर अपना विरोध व्यक्त करते हुए नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सपा द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया गया है वह किसी भी दशा में ठीक नहीं है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सपा मुखिया के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनसे इसके लिए माफी मांगने की भी मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से संविधान रचयिता बाबा साहब का अपमान किया है वह ठीक नहीं है।बाबा साहब के चित्र के साथ सपा मुखिया का चेहरा लगाना ठीक नही है। आधा चेहरा बाबा साहब का और आधा सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह का चेहरा लगाया है सपाईअखिलेश सिंह को महापुरुष बनाना चाहते हैं जबकि वह आम जनता भी नहीं रह गए हैं जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि हम सभी भाजपाई इस बात का विरोध करते हैं और कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। समाजवादी पार्टी अपनी हद में रहे नही तो वह दिन दूर नहीं जब समाजवादी पार्टी का नामोनिशान भारत देश से खत्म हो जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *