कानपुर
कश्मीर हमले के विरोध में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व सुन्नी सोशल फोरम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कानपुर। कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं सुन्नी सोशल फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कानपुर के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस मौके पर मंच की प्रतिनिधि आफरीन राईनी ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विश्व में आतंक का पर्याय बन चुका है, जो लगातार मासूमों पर बम और गोलियों से हमले करवाता है।
ज्ञापन में मांग की गई कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, जिससे आतंकवाद की जड़ें समाप्त की जा सकें और भविष्य में कोई भी आतंकवादी इस प्रकार धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों पर हमला करने की हिम्मत न कर सके।
बाईट-आफरीन राईनी (जिलाध्यक्ष)
