आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत, विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने, डबल पुलिया से नीरक्षीर चौराहे तक, सड़क खोदकर डाली जा रही गहरी पेयजल बड़ी पाइपलाइन के निर्माण का, सड़क खुदाई के कारण, जनता की शिकायतों उपरांत स्थलीय निरीक्षण किया।

विधायक जी ने बताया कि, रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर मेट्रो स्टेशन देवकी टॉकीज तक एवं नीरछीर चौराहे से डबल पुलिया तक की, दोनों पार्ट में डलने वाली पाइपलाइन की कुल लंबाई 700 मी. है। इस काम को पूर्ण करने की अंतिम तिथि दिनांक 25/05/2025 तक की है। जिसमें शेष आधा पार्ट (भाग), लगभग 300 मी का कार्य अभी शेष पड़ा हुआ है, जो वर्तमान काम की स्पीड को देखते हुए,समय से पूर्ण होता दिखाई नहीं दे रहा है।उक्त कार्य स्थल पर,लापरवाही से, बेतरतीब सड़क को खोद दिए जाने के कारण से, तथा धीमी गति से निर्माण कार्य होने के कारण से,जनता को आवागमन में, भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है।जबकि डबल पुलिया से द्विवेदी नर्सिंग होम तक, लगभग 200 मी भाग में पाइपलाइन पड़ जाने के बाद भी, उसकी फीलिंग और सड़क को बराबर ना किए जाने के कारण से,रोज बच्चों के स्कूली रिक्शा तथा एंबुलेंस आदि को निकालने में भारी कठिनाई हो रही है। मरीजों को घण्टों जाम के कारण से, मजबूरी में, एंबुलेंस में ही फँसे रहने से, उनकी जान के जाने का खतरा भी,बराबर बना रहता है।तथा उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण से,आए दिन दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के भी एक्सीडेंट हो रहे हैं। साइकिल सवार भी स्लिप होकर के रोज गिर कर घायल हो रहे हैं।

आज विधायक जी के,नीर छीर चौराहा स्थित सेवा कार्यालय पर, 40-45 आम राहगिरों ने कार्यालय को घेरकर शिकायत करी। जिस पर तत्काल विधायक जी ने मौके पर जाकर के, डबल पुलिया से सीधे खुदाई स्थल देखते हुए निरीक्षण किया।और मौके पर उपस्थित कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि, जितने पार्ट में पाइपलाइन पड़ जाए, उतने को फीलिंग आदि करके,उतनी सड़क को अभिलंब चलने योग्य बना दिया जाए,अन्यथा आगे खुदाई नहीं करने दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा 100 मीटर की खुदाई करके,पाइप डालकर, ऊपर का रास्ता चलने योग्य बनाकर, तब आगे बढ़कर खुदाई की जाए।अन्यथा काम रुकवाकर, कानून के अंतर्गत, मौके पर मौजूद उपकरणों एवं सभी सामानों को जप्त कराकर, कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तथा अव्यवस्थित तरीके से निर्माण के कारण से घायल हो रही जनता को राहत देने के लिए, कंपनी पर, आम राहगिरों को नुकसान पहुंचाने के कारण पर, आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने मौके पर उपस्थित कंपनी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि, एक सप्ताह (07 दिन) के अंदर नीर छीर चौराहे तक, पूरी पाइपलाइन डालकर, सड़क को बनाकर, चलने योग्य हर हाल में तैयार करके दें। वरना आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। तथा शेष कार्य को, अपनी तय समय सीमा के अंदर ही पूर्ण करें। उक्त में यदि विलंब हुआ,तो कड़ी कार्रवाई होगी।और यदि उक्त निर्माण कार्य समयबद्ध पूर्ण हुआ, तो जनता की तरफ से, आपको सम्मानित भी किया जाएगा,आपका धन्यवाद भी ज्ञापित किया जाएगा।

ठेकेदार कंपनी-सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी के, मौके पर उपस्थिति अधिकारी और सुपरवाइजर ने गुणवत्ता के साथ, समयबद्ध कार्य को पूर्ण करने का भरोसा दिया।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि पाइपलाइन के पड़ जाने से स्थानीय जनता को काफी राहत मिलेगी, और शुद्ध पेयजल भी, घर-घर को प्राप्त होगा।उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,प्रेम सिंह, अनिरुद्ध सेंगर, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *