कानपुर

 

कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चौबेपुर कस्बे में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतका के पति पर शक जताया गया था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया।दरअसल, मृतका बीनू शर्मा की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, परंतु गहराई से की गई छानबीन में खुलासा हुआ कि हत्या पति ने नहीं, बल्कि मृतका के प्रेमी ने की थी।पुलिस उपायुक्त पश्चिम कानपुर के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया। पहली टीम की कमान प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह (थाना चौबेपुर) के पास थी, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह (थाना शिवराजपुर) कर रहे थे।इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से अभियुक्त अनुज कुमार दुबे पुत्र गोरेलाल दुबे, निवासी रौतापुर खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने हत्या करना स्वीकार किया और पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद हुए।पुलिस के अनुसार, अनुज और बीनू के बीच पिछले पाँच वर्षों से प्रेम संबंध थे। रविवार की रात दोनों छत पर मिले थे। उसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू से गला रेतकर बीनू की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को छत से नीचे फेंक दिया ताकि हादसे जैसा प्रतीत हो।पुलिस नेहत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट,खून से सने कपड़े व मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया था।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *