बाबा नामदेव गुरुद्वारे से अरदास कर यईयागंज गुरुद्वारा लखनऊ के लिए रवाना

 

 

 

कानपुर, आज दिनांक 15 मई को गुरु तेग बहादुर की आने वाली 350वीं शताब्दी शहादत को समर्पित एक विशाल प्रथम संगत यात्रा (गुरूमत समागम) यईयागंज, लखनऊ में आयोजित गुरु तेग बहादुर के चरन छोअ गुरूद्वारा के दर्शन के लिए बाबा नामदेव गुरुद्वारे से अरदास कर लखनऊ के लिए रवाना सरदार नीतू सिंह के नैतिक में हुई जो यईयागंज गुरुद्वारा, लखनऊ में आज शाम का गुरूमत समागम करेगी। लखनऊ यईयागंज गुरूद्वारे में कानपुर के बाबा नामदेव स्त्री सत्संग की बहने कीर्तन किया व बहन अमृतकौर द्वारा श्लोक महल्ला नावां के पाठ किये गये व विशेष रूप से लुधियाना से आये भाई बलप्रीत सिंह कीर्तन जत्थे द्वारा गुरू की वाणी संगत को नाम सिमरन से जोड़ते हुए विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। आज की यात्रा प्रथम चरण में लखनऊ में व आगे की यात्रायें अगले महीनों से शुरू होंगी।भाई बलप्रीत जी द्वारा गुरू देग बहादुर सिमरिये घर नउ निधि आवै थाऐ।।

सब थाई होए सहाए।गुन गोविन्द गाये नहीं जनम अकारथ कीनु ।साधौ रचना राम बनाई जगत भिखारी फिरत है सभ को दाता राम।इस अवसर पर इतिहास से जुडी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।गुरुद्वारा कमेटी यईयागंज द्वारा कानपुर की संगत का सम्मान किया गया गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति, सिक्ख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुद्वारा कमेटी लखनऊ का धन्यवाद व सिरोपा व एक गुरूद्वारा यईयागंज का सुन्दर चित्र भी गुरुद्वारा साहब को समर्पित किया गया। यह यात्रा में कारें, एक बस व संगत सारे रास्ते सतनाम वाहे गुरु का जाप करते हुए लखनऊ पहुंची। सरदार नीतू सिंह प्रधान सेवक गुरुद्वारा बाबा नामदेव, हरविंदर सिंह साहब पम्मी सिंह, कुलवंत सिंह कुलवंत सिंह , गुरदीप सिंह, अशोक अरोड़ा, श्री चंद्र असरानी, चरनजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, आदि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *