तहसील बिल्हौर कानपूर नगर में संपूर्ण समाधान दिवस पर हुई जनसुनवाई

 

जिलाधिकारी व पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सुनीं जनसमस्याएं

 

आज दिनांक 17/05/2025 को तहसील बिल्हौर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी बिल्हौर, तथा थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *