बेटी को मिले न्याय अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सोपा
कानपुर, अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक को जनपद कन्नौज में वैश्य परिवार के साथ घटित दुर्घटना के सम्बन्ध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दिया और अपनी मांग रखी।जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से रुचि गुप्ता की मौत एवम कन्नौज प्रशाशन द्वारा शोक संवेदना व्यक्त कर रहे निर्दोष लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज करना। कि रुचि गुप्ता सुपुत्री राजेश गुप्ता की निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से मौत हो जाती है स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉस्पिटल को संरक्षण देते हुए पीड़ित परिवार के ऊपर ही बर्बरता की गई। स्थानीय समाज के लोगो ने श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय के लिए जब आवाज उठाई तो कन्नौज प्रशाशन द्वारा निहत्थे लोगो पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई समाजिक बंधु घायल हो गए एवम पुलिस द्वारा उन पर ही संगीन धाराओं में मुकदमा लिख दिया गया जो की विधि संगत एवम न्यायोचित नहीं है।
समुचित संज्ञान लेते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु उक्त दोषी हॉस्पिटल एवम हॉस्पिटल को संरक्षण देने वाले दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए एवम पुलिस द्वारा किए गए निहत्थे लोगो के ऊपर उत्पीड़न को संज्ञान में लेते हुए,सामाजिक लोगो के ऊपर पुलिस द्वारा की गई एक पक्षीय एफ.आई.आर को रद्द करने के लिए एवम घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एस.आई.टी का गठन करने हेतु शासन व प्रशाशन को यथाशीघ्र निर्देशित कर पीड़ित वैश्य परिवार सहित सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करवाने की कृपा करें । आपके द्वारा पीड़ितों के मदद और निष्पक्ष न्याय के लिए साशन एवम प्रशाशन को दिए जाने वाले निर्देश के लिए हम आभारी रहेंगे।साथ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ,प्रदेश मंत्री ओम नारायण गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता वैश्य शुशील अग्रहरि,नीरज वैश्य (अधिवक्ता),पुनीत गुप्ता ,अनिल गुप्ता ,अतुल,अरुण कुमार गुप्ता ,मोहित,रवि आदि बन्धु उपस्थित रहे।
