कानपुर 23 मई
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 30 मई को प्रस्तावित कानपुर दौरा – तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर*
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 30 मई को कानपुर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा, साथ ही चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
*व्यवस्थाएं एवं जिम्मेदारियां:*
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा जैसी तमाम व्यवस्थाओं के लिए 34 विभागों के प्रमुखों को नामित किया गया है। इन व्यवस्थाओं के संचालन के लिए कुल 172 प्रमुख पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जो प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे।
*महत्वपूर्ण बैठकें:*
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि कल (24 मई) को सभी 34 विभाग प्रमुखों, जिलाध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है।
इस बैठक में कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
*अन्य बैठकें:*
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी दी कि इस बैठक के अतिरिक्त, सांसद, विधायक, महापौर, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ भी विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यक्रम के संचालन में कोई कमी न रह जाए।
*बैठक स्थल:*
सभी बैठकें भाजपा जिला मुख्यालय, नवीन मार्केट, कानपुर में आयोजित होंगी।
अनूप अवस्थी
मीडिया प्रभारी
कानपुर क्षेत्र
