कानपुर 24 मई

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर में करेंगे ऐतिहासिक जनसभा का संबोधन,*

 

कानपुर: प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कानपुर आगमन न केवल उनके तीसरे कार्यकाल की पहली कानपुर यात्रा होगी, बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित एक गौरवपूर्ण अवसर भी होगा। भाजपा उत्तर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल जनसभा का आयोजन सीएसए ग्राउंड, कानपुर में किया जाएगा, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

श्री पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस ऐतिहासिक रैली के प्रचार-प्रसार हेतु चकेरी एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम को दर्शाते हुए होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की साहसिकता और पराक्रम की गाथा जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

विस्तृत कार्यक्रम एवं तैयारियाँ

भाजपा कार्यकर्ता हर वार्ड में जाकर नागरिकों को ‘पीले चावल’ देकर जनसभा में आमंत्रित करेंगे।

जनसभा स्थल पर उत्तम पेयजल की व्यवस्था की गई है ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री बृजेश पाठक, सांसद श्री रमेश अवस्थी, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

आयोजन की सुचारु व्यवस्था हेतु भाजपा द्वारा कुल 34 विभाग बनाए गए हैं, जिनमें वॉलंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

174 प्रमुख पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जो आयोजन की सफलता हेतु समर्पित रहेंगे।

28 और 29 मई को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

*शुभम को श्रद्धांजलि*

इस अवसर पर सांसद श्री रमेश अवस्थी ने बताया कि पहलगाम हमले में वीरगति को प्राप्त हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भेंट सुनिश्चित करने हेतु पत्र लिखा गया है। शुभम के पिता ने इस संबंध में आग्रह किया था।

प्रेस वार्ता/व्यवस्था बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार,प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह,सुरेश अवस्थी,पूनम द्विवेदी अनीता गुप्ता सुनील तिवारी पवन प्रताप सिंह दीपू पांडे क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,सुनील बजाज, दिवाकर मिश्रा,अनिल मिश्राआनंद राजपाल दीप अवस्थी संदीप ठाकुर, मोहित सोनकर सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *