*भारतीय सेना को समर्पित तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन*

कानपुर २५ मई — भारतीय जनता पार्टी रायपुरवा मंडल के तत्वावधान में वार्ड 6 भन्नानापुरवा में आज भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल यात्रा रामलीला मैदान, कारवालो नगर से आरंभ होकर अफीम कोठी चौराहा, जी.टी. रोड, आचार्य नगर होते हुए भन्नानापुरवा तिराहे पर समाप्त हुई।

यात्रा का नेतृत्व युवा भाजपा नेता अंकित मिश्रा ने किया। तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति यात्रा को विशेष गौरव प्रदान कर रही थी। पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, पूर्व जिला मंत्री विमल तिवारी, अनूप अवस्थी,अनुराग शर्मा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, सूरज मिश्रा, देवांग शर्मा, धीरज मोहन पांडे, विजय दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना था। भाजपा रायपुरवा मंडल की ओर से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र की सेवा में लगे वीर जवानों का सम्मान हम सबका कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *