वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं डीजीपी महोदय द्वारा किया गया निरीक्षण दौरा

 

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार सिंह एवं डीजीपी श्री प्रशान्त कुमार महोदय द्वारा कानपुर नगर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा रूट व्यवस्था, हैलीपैड, जनसभा स्थल एवं पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।

निरीक्षण के उपरांत चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुरनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। मीटिंग में एडीजी जोन कानपुर श्री आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार, मंडलायुक्त कानपुर श्री के. विजयेन्द्र पांडियन , संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री आशुतोष कुमार, आईजी रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर, जिलाधिकारी कानपुर श्री जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *