दिनांक 28 मई 2025

 

*कानपुर महानगर में आज 29 मई दिन गुरुवार को सपा का हल्ला बोल एवं पीडीए जुलूस नवीन मार्केट से दिन में प्रातः 11:00 बजे*

 

*समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में बिजली कटौती बिजली की दरों में बढ़ोतरी निजीकरण के खिलाफ पानी की आपूर्ति नहीं गंदगी के कारण बढ़ती बीमारियां महंगाई बेरोजगारी मलिन बस्तियों का मालिकाना हक को लेकर तथा महिला उत्पीड़न एवं बढ़ते अपराधों को लेकर सपा का हल्ला बोल जुलूस दिन में 11:00 बजे नवीन मार्केट से चलकर महानगर जिला अधिकारी को ज्ञापन कोर्ट कंपाउंड में सौंपेगे*

 

जिसमें सपा सहित विधानसभा क्षेत्रो तथा फ्रंटल के सभी संगठनों के अलावा पीडीए मिशन भी शामिल होगा हल्ला बोल तैयारी को लेकर बाबा वाहिनी की वृहद सेमिनार को स.पा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आज शाम 3:00 बजे सपा कार्यालय नवीन मार्केट में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कई मंत्रियों ने सपा के डीएनए को लेकर अनर्गल बयान देकर जनता में भाजपा का गिरता जानदार देखकर और असंसदीय बयानों से आला कमान को खुश कर रहे हैं लेकिन जनता से सपा का डीएनए से उन्हें रात में नींद नहीं आती और बिना पढ़े शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं 30 दिन में 25 दिन सपा के डीएनए पर बोलते हैं यदि अंबेडकर जेपी लोहिया श्रद्धेय मुलायम सिंह को पढ़ लेते तो शायद अनर्गल ना बोलते।।

 

प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,बाबा वाहिनी अध्यक्ष शिव कुमार वाल्मिक,विनय गुप्ता,दीपक खोटे,शादाब आलम,सुलेखा यादव,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,अनूप यादव,संजय निषाद,अमित यादव,पार्षद राकेश निषाद,गुड्डू बिरहा,राजू पाल,जस्वेन्द्र प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *